बारात से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पिता-पुत्र की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

बारात से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पिता-पुत्र की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

वेस्ट बोकारो क्षेत्र में हादसा, आधा दर्जन घायल, शादी से लौटते समय अनियंत्रित हुई कार

चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के नावाडीह से चतरा (सिमरिया) ऐदला बस्ती में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बाराती कार अनियंत्रित होकर नावाटांड़ शिला के समीप पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में नावाडीह निवासी प्रेम कुमार (27) व पुत्र आयुष कुमार (छह ) की मौत हो गयी. कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी का इलाज हजारीबाग अस्पताल में चल रहा है. घटना एक मई सुबह की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, नावाडीह निवासी प्रेम कुमार अपने पुत्र के साथ पड़ोसी की शादी में शामिल होने के लिए चतरा (सिमरिया) गये थे. शादी संपन्न होने के बाद घर लौटने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसमें पिता व पुत्र की मौत हो गयी. घटना में अशोक महतो (49), केशु महतो(45), सिकेंद्र महतो (40), सुभाष कुमार (28) व सोनी कुमारी (23) घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से सभी को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने जांच के दौरान आयुष कुमार को मृत घोषित कर दिया. प्रेम कुमार को रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >