रामगढ़ की साहित्यकार डॉ रजनी गुप्ता को मिला जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान, राज्यभर के 8 हिंदी सेवियों में हुईं शामिल

रामगढ़ की साहित्यकार डॉ रजनी गुप्ता को हिंदी भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान से नवाजा गया. राजभाषा हिंदी दिवस पर यह सम्मान राज्य के आठ हिंदी सेवियों के साथ उन्हें प्रदान किया गया.

रामगढ़ से राजीव सिंह की रिपोर्ट

रामगढ़. साहित्यकार डॉ रजनी गुप्ता को हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राजभाषा हिंदी दिवस समारोह में उन्हें राज्यभर से चयनित आठ हिंदी सेवियों के साथ सम्मानित किया गया.

साहित्य, भाषा और संस्कृति का हुआ संगम

डीएसपीएमयू के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं जयशंकर प्रसाद विचार मंच के 10वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित समारोह में साहित्य, भाषा और संस्कृति का संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में पद्मश्री बलबीर दत्त, पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख विशेष रूप से मौजूद रहे.

हिंदी सांस्कृतिक अस्मिता और जीवंत अभिव्यक्ति का माध्यम : कुलपति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने कहा कि हिंदी केवल राजभाषा और संपर्क भाषा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक अस्मिता और जीवंत अभिव्यक्ति का माध्यम है. उन्होंने कहा कि हिंदी विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के साथ सहज तालमेल बनाकर आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेज, आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी; अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >