केदला. शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को लईयो स्थित आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी.
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता पाठ और गीत प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया.
प्रधानाध्यापक जगरनाथ महतो ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें अनुशासन, संस्कार और नैतिकता का विकास करने के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं.
मौके पर शिक्षक नरेश प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार महतो, मीणा देवी, रीना कुमारी, हरेंद्र प्रताप सिंह, योगेश कुमार रवि, रमण कुमार, नरेश महतो, नम्रता सिंह, रूपा कुमारी और चिंता देवी सहित कई अभिभावक मौजूद थे.
