केदला. युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने विश्व कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना के बल पर पूरे देश को गौरवान्वित किया है. यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों और विश्वास की जीत है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल दिखाया, उससे देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश को आप सब पर गर्व है.
जिलाध्यक्ष ने जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई
जिलाध्यक्ष ने जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई
