गणेश की पूजा और दर्शन के लिए पंडालों में पहुंच रहे श्रद्धालु

भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के इलाकों में गणेश चतुर्थी का माहौल भक्तिमय हो गया है. विभिन्न पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

भुरकुंडा. गणेश चतुर्थी को लेकर भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. सोमवार से पूजा शुरू है. कई जगहों पर 10 दिवसीय आयोजन हो रहा है. पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है.

पूजा के दौरान मंत्रोच्चार व गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं. पंडाल में पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हजन. भुरकुंडा के बिरसा चौक, पुराना सब्जी मार्केट, सेंट्रल सौंदा, सीसीएल सौंदा, भदानीनगर, रिवर साइड, आकाशदीप कॉलोनी, सेंट्रल सौंदा सिवाना धौड़ा स्थित शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में आकर्षक पंडाल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है.

बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने भी विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. सेंट्रल सौंदा में श्री गणेश पूजा समिति द्वारा धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा को सफल बनाने में समिति के विजय सोनी, दिवाकर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, भुवन सतनामी, बबलू सिंह, भोला यादव, पुतुल साव, लव कुमार, सुरेश करमाली, मुनीचंद, छोरा यादव, गणेश मुंडा, राजू पासवान, महतर राम, मंदीप शंकर, बिनोद रीकी, पिंटू, दीपक करण, अर्जुन राज, शुभम, कुणाल, विक्रम, सोनू, गुड्डुल, दीपू, अजय, किशन, प्रेम कृष्ण, मनोज सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >