भुरकुंडा, रामगढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवानंद प्रसाद को रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन व प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन के बाद देवानंद प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
देवानंद प्रसाद की नियुक्ति से पतरातू प्रखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जतायी गयी है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
