जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का दिया निर्देश

रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

रामगढ़. उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने बारी-बारी से आमजनों की समस्याओं को सुना.

प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज व दखल-दिहानी, मुआवजा, रोजगार, नाली निर्माण सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >