पतरातू. लगातार बारिश के कारण पतरातू डैम में पानी की आवक बनी हुई है.डैम का जलस्तर सोमवार को 1326.11 आरआरएल दर्ज किया गया.जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए डैम के दो फाटकों से लगातार जल निकासी की जा रही है.बताया गया कि 19 अगस्त से डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.
पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एसके पांडा ने बताया कि डैम से जुड़ी पहाड़ी नदियों और नालों से लगातार पानी पहुंच रहा है.ऐसे में पानी की आवक और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए फाटकों की संख्या और उनकी ऊंचाई को बढ़ाया या घटाया जा सकता है.
डैम प्रबंधन की टीम लगातार जलस्तर और पानी की स्थिति पर निगाह बनाए हुए है.प्रबंधन का प्रयास है कि जलस्तर को नियंत्रित रखते हुए परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षित तरीके से जल निकासी जारी रखी जाए.
