रामगढ़ के भुरकुंडा में घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, अंजली ने मचाया शोर, दीवार फांदकर भागा चोर

Crime News Today: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में रिवरसाइड कॉलोनी में एक महिला के साथ लूटपाट की कोशिश की गयी. चोर जब लूटपाट करने में नाकाम रहा, तो उसने महिला पर ब्लेड से वार करके उसे जख्मी कर दिया. इस महिला के घर पहले भी एक बार चोरी की कोशिश हो चुकी है, चोर उसका मंगलसूत्र छीनकर भाग गया था.

Crime News Today| भुरकुंडा (रामगढ़), आलोक कुमार : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में घर में घुसकर लूटपाट का मामला सामने आया है. घर की महिला पर ब्लेड से हमला भी किया गया है. घटना रिवर साइड क्षेत्र के सुभाष क्लब कॉलोनी की है. सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे चोर ने सुशील शर्मा के घर में घुसकर लूटपाट की. शर्मा की बहू अंजली देवी के साथ मारपीट की. उसके ऊपर ब्लेड से वार किया. इससे उसका हाथ जख्मी हो गया. हालांकि, चोर लूटपाट करने में नाकाम रहा, तो आलमीरा के सारे सामान और घर में रखे भोजन को तितर-बितर कर दिया.

अंजली ने मचाया शोर, तो दीवार फांदकर भागा चोर

अंजली ने शोर मचाया, तो चोर पीछे की दीवार फांदकर भाग निकला. चोर घर के सामने के दरवाजे से घुसा था. घटना के वक्त ससुर दुकान गये थे. सास स्कूल गयीं थीं. पति बाहर काम करता है. इसलिए अंजली घर पर अकेली थी. भुरकुंडा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

अंजली के घर में पहले भी घुसा था चोर, ले गया था मंगलसूत्र

अंजली के साथ इस तरह की यह दूसरी घटना है. पिछले महीने 24 जुलाई को दिन के 11 बजे एक चोर घर में घुसा था. उस वक्त भी चोर ने अंजली से मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीन लिया था. सुशील शर्मा ने बताया कि सुबह में घर के बाहर रखा उनका चप्पल गायब था. उसके स्थान पर किसी और का चप्पल था, जा उनके घर के किसी सदस्य का नहीं था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News: चोर जब घर में घुसा, सास-ससुर गये थे बाहर

संभावना जतायी जा रही है कि चोर कुछ समय पहले से ही घर के अहाते में कहीं छिपा रहा होगा. अंजली के सास-ससुर के बाहर निकलने के बाद उसने लूट के इरादे से घर में प्रवेश किया और इस घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें

उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी किस आधार पर होंगे रिहा, यहां देखें नियम-शर्तें

25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

सूर्या हांसदा को अपराधी कहने पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सदन में बोले- दिशोम गुरु गंभीर आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल गये

Viral Video: 105 साल की ‘जल परी’, आरा की दादी ने बोकारो के तालाब में लगायी छलांग, देखते रह गये लोग

गुमला में 24 घंटे में 4 की मौत, 2 ने आत्महत्या की, 2 सड़क दुर्घटना में मरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >