भुरकुंडा में 40 हजार टन कोयला के स्टॉक में लगी आग

भुरकुंडा में 40 हजार टन कोयला के स्टॉक में लगी आग

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी के लोकल सेल सेंटर में स्टॉक किये गये 40 हजार टन कोयले में आग लग गयी है. यदि आग पर जल्द ही काबू नहीं किया गया, तो करोड़ों का कोयला स्वाहा हो जायेगा. इससे सीसीएल को भारी क्षति होगी. सनद रहे कि पिछले वर्ष भी इसी जगह के कोल स्टॉक में आग लगी थी, जिससे करीब दो हजार टन जलकर राख हो गया था. कोयला स्टॉक में पिछले तीन-चार दिनों से आग लगी हुई है. इससे लगातार धुआं उठ रहा है. आग का दायरा बढ़ रहा है. आग के कारण उठने वाले धुएं से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. हालांकि, प्रबंधन ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है. पेलोडर से आग लगे कोयले व सुरक्षित कोयले को अलग करने का प्रयास किया जा रहा है. पानी डाला जा रहा है. दरअसल, यह कोयला पावर प्लांट कंपनियां खरीदती थीं, लेकिन एक-दो वर्षों से ये कंपनियां कोल इंडिया से कोयला खरीदने में रुचि नहीं दिखा रही हैं. प्रबंधकीय सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट पावर प्लांटों को भेजे जाने वाले कोयले में निम्न स्तर का कोयला व चारकोल मिला दिया जाता है. इसके कारण पावर प्लांटों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है. सरकारी कंपनियों को तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन प्राइवेट कंपनियां इस बात को अब नोटिस करने लगी हैं. यही कारण है कि ये कंपनियां सीसीएल से कोयला लेने से कतरा रही हैं. ये कंपनियां अब कोल इंडिया के बजाय प्राइवेट खनन कंपनियों से कोयला लेना पसंद कर रही है. इसके कारण कोयले का स्टॉक लगातार फंस रहा है. अब इस कोयले के स्टॉक को सरकारी पावर प्लांटों के डिमांड के अनुसार धीरे-धीरे खपाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.