सीएमडी ने कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

सीएमडी ने कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

उरीमारी. सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने शनिवार को बरका-सयाल क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न खदानों का निरीक्षण किया. जीएम अजय सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने न्यू बिरसा परियोजना, उरीमारी में आशीर्वाद आउटसोर्सिंग कंपनी, सयाल डी परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी आरए माइनिंग के कार्यों की जानकारी ली. अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सीएमडी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरका-सयाल को जो टारगेट मिला है, उसे पूरा करने में हरसंभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने बरसात से पूर्व निर्धारित ओबी उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश जीएम को दिया. बरसात से पहले ज्यादा से ज्यादा कोयला का संप्रेषण करने की बात कही. सीएमडी ने सयाल डी परियोजना को मिले नौ मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. सीएमडी ने पिछले वर्ष में बरका-सयाल में रिकॉर्ड उत्पादन होने पर अधिकारियों को बधाई दी. कहा कि सभी लोग टीम वर्क के साथ आगे भी टारगेट को पाने की पूरी कोशिश करें. मौके पर बिरसा पीओ सुबोध कुमार, उरीमारी पीओ दिलीप कुमार, सयाल पीओ एसएस सिंह, सौंदा डी पीओ रामेश्वर मुंडा, संजय कुमार, मैनेजर पीके सेन गुप्ता, मैनेजर राजेश प्रियदर्शी, मैनेजर अशरत खान, एरिया सुरक्षा पदाधिकारी एनके सिंह, एसओ इएंडएम अमरेंद्र कुमार, आशीर्वाद के मैनेजर दिवाकर विश्वकर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.