मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन से पत्राचार का निर्णय

बरका-सयाल में सीटू की बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। पेयजल और जर्जर क्वार्टर की समस्या हल न होने पर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

भुरकुंडा, रामगढ़: एनसीओइए सीटू बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शनिवार को रिवर साइड भुरकुंडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता वासुदेव साव ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने तथा क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई समेत मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.

क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने कहा कि कोयलांचल में मजदूरों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. मजदूरों के क्वार्टर जर्जर हैं और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए सीसीएल प्रबंधन से पत्राचार किया जायेगा. समाधान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा. बैठक में अशोक वशिष्ठ, गोपाल यादव, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार, सखलाल महतो, प्रकाश कुमार, मनोज पांडे, असीम धर, एतवा मुंडा, किरण कुमार व गणेश उरांव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >