चुटूपालू घाटी में सड़क सुरक्षा अभियान, टोल प्लाजा पर चालकों की हुई जांच

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया. पुनदाग टोल प्लाजा पर भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई और नियम बताए गए.

रामगढ़. सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर शुक्रवार देर शाम चुटूपालू घाटी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर रांची-रामगढ़ सीमा स्थित पुनदाग टोल प्लाजा पर यह अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान विशेष रूप से भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाई जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके.

नियमों का पालन करने के लिए किया गया जागरूक

जांच के साथ-साथ पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग, गति नियंत्रण और नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी गयी. घाटी क्षेत्र में सुरक्षा पर विशेष फोकस चुटूपालू घाटी क्षेत्र में लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाये जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन का उद्देश्य इस संवेदनशील मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >