चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्टेशन मैनेजर की मौत

रामगढ़-रांची फोरलेन की चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार स्टेशन मैनेजर की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त.

Chutupalu Valley Accident: रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. ब्रेक फेल होने के बाद एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे तीन-चार वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में एलपी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जगदेव तिर्की उर्फ किरता उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी.

ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे स्टेशन मैनेजर

मृतक जगदेव तिर्की अनगड़ा के सिमरबेड़ा, जोन्हा फॉल क्षेत्र के रहनेवाले थे. वह जगेश्वर विहार स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अपने घर से ड्यूटी के लिए जगेश्वर विहार जा रहे थे.

ट्रेलर ने पहले एलपी ट्रक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था. चुटूपालू घाटी में अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने आगे चल रहे तीन-चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

एलपी ट्रक की चपेट में आयी बाइक

ट्रेलर ने सबसे पहले आगे चल रहे एलपी ट्रक को टक्कर मारी. टक्कर के बाद एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रही बाइक से जा टकराया. एलपी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जगदेव तिर्की की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आयी हैं.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया.

डेढ़ घंटे तक फोरलेन पर लगा रहा जाम

हादसे के बाद रामगढ़-रांची फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में

पुलिस ने हादसे में शामिल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि ट्रेलर के अनियंत्रित होने के कारण कई वाहन उसकी चपेट में आये. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा घोटाला: स्ट्रांग रूम से बाहर निकलीं कॉपियां, एक्सपर्ट ने लिखे जवाब; आरोपियों के बयान से हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >