मगनपुर. गोला प्रखंड की संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत मलकटवा गांव में शनिवार को धुआं रहित उन्नत चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सीधा फाउंडेशन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. इससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जतायी गयी. कार्यक्रम में रवि रंजन, सीधा फाउंडेशन के हेमंत कुमार, मुखिया सीताराम मुंडा व जीतलाल टुड्डू उपस्थित थे. सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. श्री रंजन ने बताया कि यह चूल्हा कम लकड़ी में अधिक भोजन तैयार करता है और धुआं व कार्बन उत्सर्जन को कम करता है. उधर, ग्रामीणों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी भी देखी गयी. हाल के दिनों में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोग आक्रोशित हैं.
उन्नत चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन
उन्नत चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन
