छोटानागपुर ट्रक डंफर ओनर एसोसिएशन ने की बैठक

छोटानागपुर ट्रक डंफर ओनर एसोसिएशन ने की बैठक

कुजू : छोटानागपुर ट्रक डंफर ओनर एसोसिएशन द्वारा टाटा मोटर पोचरा के समीप बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष पचु राणा ने की. बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने रामगढ़, हजारीबाग में स्थित सभी स्पंज फैक्ट्रियों में ओड़िसा व जमशेदपुर से आने वाली आयरन ओर (कच्चा) का भाड़ा उड़ीसा नंबर की गाड़ियों से झारखंड की गाड़ियों को कम भाड़ा दिये जाने, कांटा व अनलोडिंग खर्च ज्यादा लिये जाने, सीसीएल कोलियरियों में कोलियरी खर्च के नाम पर ट्रक मालिकों से मोटी रकम लिये जाने, लिफ्टरों द्वारा डैमरेज नहीं देने आदि विषयों पर चर्चा की.

साथ ही सभी विषयों को लेकर संघर्ष करने के लिए एरिया स्तर का नेतृत्वकारी कमेटी का गठन किया गया. एसोसिएशन सदस्यों ने भाड़ा बढ़ाने, अनलोडिंग व कांटा खर्च बंद करने, गाड़ी मालिकों को सुविधा देने एवं कोलियरी खर्च बंद करने सहित अन्य मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, तो एसोसिएशन आंदोलन करेगा. वहीं एसोसिएशन द्वारा आगामी 20 सितंबर को फिर से बैठक रखी गयी है.

बैठक में पचु राणा, महेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार महतो, बसंत कुमार सिंह, दिलीप सिंह, नवीन कुमर, विनोद कुमार, विशाल कुमार तिवारी, कामेश्वर महतो, शाहिद, जयनाथ यादव, मोहन यादव, तिलू महतो, कलीम, अमीन अंसारी, तीलू महतो, दुर्गाचरण महतो, शाहिद अंसारी, आबिद, मनोरंजन प्रसाद, ईश्वरदयाल महतो, नसीम अख्तर, गोविंद महतो, बालेश्वर महतो, तारकेश्वर महतो, राजू महतो, देवलाल महतो, सुनील कुमार महतो, इरफान अंसारी सहित अन्य गाड़ी मालिक मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.