चितरपुर में ट्रक से टकरायी बाइक, दो युवक घायल

चितरपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल. रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक से टकराने की घटना. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

चितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग पर चितरपुर स्थित आजसू प्रधान कार्यालय के समीप सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रात करीब 12 बजे की है.

घायलों की पहचान रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी 32 वर्षीय आकाश कुमार यादव (पिता धर्मेंद्र यादव) और चितरपुर निवासी 19 वर्षीय आनंद कुमार (पिता खोखन ठाकुर) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक से चितरपुर से गोला की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आजसू प्रधान कार्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक से टकरा गयी.

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया. इधर, रजरप्पा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >