पंचायतों में है स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन, पर चिकित्सा व्यवस्था सिफर

पंचायतों में है स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन, पर चिकित्सा व्यवस्था सिफर

गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड की कई पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही से लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है. इसकी शिकायत कई बार लोगों ने विभाग से की है, पर विभाग उदासीन है. डाड़ी प्रखंड में डाड़ी, रबोध, हेसालौंग व बलसगरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पिछले कई वर्षों से सुचारूपूर्वक चल रहा है. कनकी व रैलीगढ़ा पूर्वी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन है. इसके निर्माण में लाखों खर्च हुए हैं. दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र से लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है. दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र में कई वर्षों तक ताला लटका रहा. पिछले एक-दो माह से रैलीगढ़ा पूर्वी स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ पायल शर्मा बैठ रही हैं. कनकी स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम इंदू देवी पदस्थापित थीं. वह अब सेवानिवृत्त हो गयी हैं. हुआग व हेसालौंग में लाखों की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया गया था. हेसालौंग का स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन खंडहर में तब्दील हो गया है, हुआग का स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का नामोनिशान मिटने वाला है. होन्हेमोढ़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन है, लेकिन आरोप है कि नियमित रूप से यह केंद्र संचालित नहीं होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >