UPI शुल्क की व्यवस्था से व्यापारियों में नाराजगी, प्रवीण शर्मा ने सरकार से पुनर्विचार की मांग की

डिजिटल यूपीआई भुगतान पर 0.4% शुल्क लगाने की व्यवस्था से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है. रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य प्रवीण शर्मा ने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे व्यापारियों और ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

भुरकुंडा. दो हजार रुपये से अधिक के डिजिटल यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है. रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक सदस्य प्रवीण शर्मा ने केंद्र सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब शुल्क लगाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. इसका अप्रत्यक्ष असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है. व्यापारी बढ़ी लागत को वस्तुओं की कीमत में शामिल कर सकते हैं, जिससे ग्राहकों को महंगे दाम पर सामान खरीदना पड़ सकता है.

श्री शर्मा ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाए रखने की जरूरत है. शुल्क लगाने की व्यवस्था से व्यापारियों में रोष है. सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >