केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी है : विधायक

भाकपा माले की बैठक में जनसुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान

भाकपा माले की बैठक में जनसुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान

गिद्दी. भाकपा माले की बैठक सोमवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव पच्चू राणा ने की. बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के दिवंगत साथियों को याद किया गया. बैठक में पार्टी सदस्यता, नवीनीकरण तथा गिद्दी कोयलांचल में संगठन मजबूती को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में 18 मार्च को झारखंड राजपाल भवन के समक्ष आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि मनरेगा को समाप्त कर जी राम जी योजना लायी गयी है. केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है. इससे झारखंड सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है. इन सभी मुद्दों को लेकर रांची में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसे सफल बनाने की अपील की. इसका संचालन राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र गोप ने किया. बैठक में बैजनाथ मिस्त्री, सुंदरलाल बेदिया, सुरेश बेदिया, धनेश्वर तुरी, शहीद अंसारी, पैरू प्रताप राम, सोहराय किस्कू, दर्शन गंझू, अशोक गुप्ता, बिजेंद्र प्रसाद, हरि प्रसाद, पतिलाल मरांडी, अमृत राणा, जगदीश महतो, रामकुमार, उमेश राम, कौलेश्वर रजवार, कैलाश महतो, मनाराम मांझी, तुलसीदास मांझी, मनीष किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >