सीसीएलकर्मी के घर से नकद समेत सामान की चोरी

भुरकुंडा में सीसीएलकर्मी के घर से ₹1 लाख के सामान और ₹12 हजार नकद की चोरी हुई. बंद हाथीदाड़ी खदान से भी केबल चोरी. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल.

भुरकुंडा. सौंदा डी गुलमोहर क्लब कॉलोनी निवासी सीसीएलकर्मी शशि प्रकाश के घर से चोरों ने करीब एक लाख रुपये के सामान और 12 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना सोमवार दोपहर की बतायी गयी है.

शशि प्रकाश घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गये थे. ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ देखा. अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला. जांच करने पर घर से एलइडी टीवी, लैपटॉप और इंडक्शन चूल्हा गायब मिला. इसके अलावा घर में रखे 12 हजार रुपये नकद भी नहीं थे.

इधर, भुरकुंडा स्थित बंद हाथीदाड़ी भूमिगत खदान को भी चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने खदान परिसर से करीब 20 फीट केबुल काटकर चोरी कर लिया. दोनों घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है और जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >