सीसीएल अफसर, कर्मी और कोयला लिफ्टरों पर सीबीआई के छापे से हड़कंप, 3 पर प्राथमिकी दर्ज

CBI Raid in Giddi: रामगढ़ के गिद्दी लोकल सेल में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने गुरुवार को सीसीएल से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और लिफ्टरों के यहां छापेमारी की. सीबीआई की टीम में 42 अधिकारी और कर्मचारी थे. इस टीम ने घंटों पूछताछ के बाद कई दस्तावेज जब्त किये हैं. लैपटॉप और मोबाईल फोन के भी जब्त किये जाने की सूचना है.

CBI Raid in Giddi: रामगढ़ जिले के गिद्दी लोकल सेल में अवैध वसूली मामले में रांची की सीबीआई टीम ने गुरुवार 12 जून को सुबह में एक साथ गिद्दी परियोजना कार्यालय, अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारी, सीसीएलकर्मी और कोयला लिफ्टर सहित 6 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. सीबीआई की टीम ने घंटों जांच-पड़ताल की. लोगों से पूछताछ भी की. इस दौरान उनके मोबाईल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज, पासबुक जब्त किये गये. सीबीआई ने कुछ दिन पहले गिद्दी परियोजना के तत्कालीन अधिकारी अयोध्या करमाली, सीसीएलकर्मी प्रकाश महली, मुकेश कुमार व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सीबीआई की टीम की पड़ताल जारी है.

6 मार्च को सीबीआई ने किया था परियोजना का निरीक्षण

सीबीआई की टीम ने 6 मार्च 2025 को गिद्दी परियोजना में औचक निरीक्षण किया था. उस दौरान कई अधिकारियों, कर्मचारियों और कोयला लिफ्टरों से पूछताछ की थी. सीबीआई की टीम को कई साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर सीबीआई आगे की कार्रवाई कर रही है. सीबीआई की टीम ने गिद्दी परियोजना कार्यालय, रामगढ़ में गिद्दी परियोजना के तत्कालीन अधिकारी अयोध्या करमाली, गिद्दी में सीसीएलकर्मी प्रकाश महली, मुकेश कुमार, रामगढ़ रांची रोड में कोयला लिफ्टर विजय सिंह, रैलीगढ़ा एमपीआइ में कोयला लिफ्टर विनोद दांगी और गिद्दी पुराना शनिचर बाजार में लोकल सेल संचालन समिति के आशीष करमाली के घरों में सुबह 9 बजे के बाद एक साथ छापेमारी की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या करमाली का सीसीएल ने कर दिया था ट्रांसफर

आशीष करमाली घर पर नहीं थे. लिहाजा, उनके परिजनों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की. सीबीआई की टीम ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जायेगा. जांच चल रही है. सीसीएल प्रबंधन ने सीबीआई के औचक निरीक्षण के बाद गिद्दी से अधिकारी अयोध्या करमाली का तबादला कर दिया था. फिलहाल वह अरगड्डा क्षेत्र के वीटीसी में पदस्थापित हैं. सीबीआई की कार्रवाई से पूरे अरगड्डा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी का नेतृत्व सीबीआई के अधिकारी कुलदीप कुमार, तापेश पचौरी, अजय ठाकुर, चंदन कुमार व अन्य कर रहे थे. टीम में लगभग 42 लोग थे.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: बदल रहा झारखंड के मौसम का मिजाज, 8 जिलों में गरज के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

अहमदाबाद विमान हादसे पर झारखंड के नेताओं ने श्रद्धांजलि, चंपाई सोरेन और संजय सेठ के सभी कार्यक्रम रद्द

हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक

शिमला में गूंजा जय पलामू, जोहार झारखंड, राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में पलामू ने जीते 7 पुरस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >