दोहरे हत्याकांड की हो सीबीआइ जांच : विधायक

दोहरे हत्याकांड की हो सीबीआइ जांच : विधायक

भुरकुंडा. बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर धरना के माध्यम से उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों की जानकारी दी है. विधायक ने बड़कागांव के नापो में हुए रोहित साव व प्रदीप साव दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, हत्याकांड की सीबीआइ या सीआइडी जांच कराने, बड़कागांव क्षेत्र में चल रहे अवैध ड्रग्स, कोयला व बालू तस्करी पर रोक लगाने, अवैध तस्करी के वर्चस्व को लेकर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की जांच कराने, बड़कागांव व केरेडारी प्रखंड में निर्दोष विस्थापितों पर दर्ज किए जा रहे फर्जी प्राथमिकी मामले की जांच करने का मुद्दा उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >