रामगढ़: छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा स्वच्छ रामगढ़, सुंदर रामगढ़ के तहत गुरुवार को अवैध रूप से संचालित दुकानों, झुग्गी-झोपड़ी, पोस्टर व अवैध कब्जे को हटाया गया. यह अभियान शहर के टायर मोड़ से ब्लॉक चौक तक चलाया गया. छावनी परिषद के कर्मियों ने अवैध रूप से लगाए गए बैनर व पोस्टर जब्त किए.
छावनी के कर्मी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि कार्रवाई से पहले पिछले 15 दिनों से प्रचार वाहन के माध्यम से माइकिंग कर दुकानदारों को जानकारी दी गई थी. अवैध अतिक्रमण हटाने एवं नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को हिदायत भी दी गई थी. उन्होंने बताया कि लोगों से अपने प्रतिष्ठान के आगे लगाए गए अवैध बैनर-पोस्टर समय रहते हटाने को कहा गया था.
छावनी परिषद ने लोगों से निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने की अपील की. मौके पर छावनी के कर्मी ओम प्रकाश चौहान, सुरेश प्रसाद, राजेश पांडेय, दिलीप कुमार, सनोज कुमार, अविनाश गोप, मिंटु राम, लाल बाबू, गुलचंद, जमादार दिलीप राम सहित अन्य मौजूद थे.
