कोरोना से बचाव के लिए लगा शिविर

बरका-सयाल के जीएम एके सिंह के निर्देश पर उरीमारी क्षेत्र में बुधवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जांच शिविर लगाया गया.

उरीमारी : बरका-सयाल के जीएम एके सिंह के निर्देश पर उरीमारी क्षेत्र में बुधवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जांच शिविर लगाया गया. दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित इस शिविर में करीब पांच सौ लोगों की जांच की गयी.

जीएम श्री सिंह ने शिविर का जायजा लिया. जीएम ने बताया कि इस तरह का शिविर पूरे बरका-सयाल में आयोजित किया जायेगा. जांच के तहत लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गयी. डॉ नदीम के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने शिविर में योगदान दिया.

कोरोना से बचाव के लिए डॉ एमके सिंह ने होम्योपैथी दवा का वितरण किया. उरीमारी की मुखिया कमला देवी ने कहा कि लोग कोरोना से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >