सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की कुजू क्षेत्रीय का गठन

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की कुजू क्षेत्रीय का गठन

कुजू. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक सोमवार को सीसीएल करमा परियोजना में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व कुजू क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर गिरि ने की. बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से कुजू क्षेत्रीय व करमा शाखा कमेटी का गठन किया गया. इसमें पर्यवेक्षक के रूप में शामिल सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष निर्गुन महतो, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, कुजू क्षेत्रीय प्रभारी जेपी झा ने कमेटी का गठन किया. इसमें संघ के कुजू क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गिरि, उपाध्यक्ष मनू महतो, राजकुमार महतो, अशोक कुमार सिंह, मैनेजर चंद्रा, क्षेत्रीय सचिव रतन प्रसाद साहू, संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह, सह सचिव चरित्र सिंह, भीम महतो, जगेश्वर मंडल, मनीष कुमार सिंह, संगठन मंत्री अनूपलाल चौधरी, सह संगठन मंत्री धनंजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष पीके सेन, कार्यालय मंत्री ओमनाथ प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य मदन मुंडा, प्रेम प्रसाद, रंजीत खल्खो, खुशीलाल कुमार, रवि कुमार मेहता, सीता मंडल शामिल हैं. करमा परियोजना शाखा का भी गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरदयाल महतो, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, विनोद तिर्की, राजकुमार महतो, सचिव कैलाश कुमार महतो, सह सचिव ठाकुर मुंडा, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, कार्यालय मंत्री झरी मांझी का चयन किया गया. कार्यकारिणी सदस्य में संतोष मांझी, निजामुद्दीन, राजेंद्र राम, नागेश्वर रजवार, सुनीता देवी, मदन मुंडा, जटला उरांव, रोहित, वितना बेदिया, महेश उरांव शामिल हैं. नये पदाधिकारियों ने कहा कि संघ के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे. संचालन केंद्रीय अध्यक्ष निर्गुन महतो व रतन प्रसाद साहू ने किया. मौके पर मधुसूदन सिंह, संजय सिंह, जेपी राणा, रणविजय सिंह, माया मेहता, मुकेश कुमार महतो, प्रेम प्रसाद, मन्नू महतो, मोहन महतो, अशोक सिंह, गोविंद महतो, विपिन सिंह, अशोक चौबे, ईश्वर दयाल महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.