चितरपुर चट्टी बाजार में स्वच्छता अभियान, कुओं व नालियों में डाला ब्लीचिंग पाउडर

मुस्कुराहटें संस्था ने चितरपुर चट्टी बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था ने दर्जनों कुओं और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और स्थानीय लोगों को इसका वितरण भी किया।

चितरपुर (रामगढ़). मुस्कुराहटें संस्था की ओर से रविवार को चितरपुर चट्टी बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया. संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों कुओं और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. साथ ही स्थानीय लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी किया गया.

कोषाध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दिनों में कुओं और नालियों का पानी दूषित होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है. इससे बचाव के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का अभियान चलाया जाता है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा कुओं में समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की अपील की.

अभियान में सौरभ कुमार, सुमित कुमार, मनु कुमार महतो, रेणु देवी, पूनम देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >