केदला: स्थानीय केदला दो नंबर स्थित ओरियन इंटरनेशन स्कूल से गुरूवार को केदला में भाजपा घाटो मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाला. इसमें सैकड़ों की संख्या में इस स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया. यह यात्रा स्कूल से निकलकर चोपड़ा मोड़ पहुंचकर समाप्त हो गया.
मौके पर नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्यज नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है. नेताओं ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया है.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, गोविंद रजवार, सुरेंद्र शर्मा, रंधीर सिंह, मथुरा साव, संजीत कुमार, सुधीर सिंह, प्रेम वर्मा, स्नेहल राजहंस, भोला गुप्ता, मनोज उरांव, मनोज महतो व राजेश रजवार शामिल थे.
