पतरातू. ग्राम पंचायत कोतो स्थित बिरहोर कॉलोनी में कर्मा पर्व को लेकर कर्मा अखाड़ा की ढलाई का कार्य मंगलवार को ग्रामीणों के श्रमदान से शुरु हुआ.अखाड़ा निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया.मौके पर वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह (ननकी) ने कहा कि आने वाले कर्मा पर्व को लेकर ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है. उन्होंने सभी ग्रामीणों से पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि कर्मा अखाड़ा की ढलाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपना बहुमूल्य श्रमदान कर रहे हैं.श्री ननकी ने कहा कि ऐसे बहुत सारे छोटे-छोटे विकास कार्य हैं, जिन्हें ग्रामीण एकमत होकर स्वयं भी पूरा कर सकते हैं.इसके लिए आपसी एकजुटता और सहयोग की आवश्यकता है.
कर्मा अखाड़ा का निर्माण भी ग्रामीणों की एकजुटता व सहयोग का उदाहरण है.मौके पर ममता कुमारी, रबिता देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, धानो देवी, पुनिया देवी, संजय ठाकुर, चीभु महतो, मुंशी महतो, पार्वती देवी, जासो देवी, रूदन देव, देवनती देवी, आलो देवी, सीता देवी, वीरेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, गोलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
