भुरकुंडा में चोरों का आतंक: एक ही रात दो मॉल से उड़ाये साढ़े 7 लाख के सामान

भुरकुंडा में चोरों ने दो मॉल को निशाना बनाया और सात लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, दुकानदार दहशत में हैं.

भुरकुंडा: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है. सोमवार की रात मतकमा चौक के समीप स्थित दो मॉल सांवरिया और ओम मेगा मार्ट में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दोनों मॉल से मिला कर नकद 30 हजार समेत साढ़े 7 लाख के सामान की चोरी हुई है. दोनों मॉल ग्राउंड और पहले तल्ले पर हैं. इस संबंध में दोनों मॉल संचालकों ने भुरकुंडा थाना में आवेदन दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, चोर मॉल के ऊपर बनी एसबेस्टस शीट की सीढ़ी वाले कमरे की छत और ग्रील को काट कर मॉल में घुसे. चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तारों को काट दिया, ताकि उनका कोई सबूत कैमरे में रिकॉर्ड न हो सके. सांवरिया मॉल के संचालक रंजीत गुप्ता ने बताया कि उनके मॉल से नकद करीब 20 हजार रुपये, ढाई लाख के वस्त्र समेत अन्य सामान की चोरी हुई है. वहीं, ओम मेगा मार्ट से करीब 10 हजार और पांच लाख के सामान की चोरी हुई है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में SC समाज की समस्याओं को लेकर NCSC अध्यक्ष से मिले विनोद राम, जाति प्रमाण पत्र समेत कई मुद्दों को उठाया

चोरी की जानकारी सुबह मॉल खुलने पर हुई

मॉल संचालकों को चोरी की जानकारी सुबह मॉल खुलने पर हुई. सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. मालूम हो कि इन्हीं मॉल के बगल में स्थित तीन अन्य दुकानों से भी कुछ ही दिन पूर्व चोरी की घटना हुई थी. एक चोर की फोटो सीसीटीवी में भी कैद हुई थी, लेकिन अब तक कोई भी चोर पकड़ा नहीं जा सका है. इस घटना से कुछ दिन पूर्व भुरकुंडा बाजार में तीन-चार दिनों के अंतराल पर कुल सात दुकानों में चोरी की घटना घटी. थाना चौक के समीप स्थित एक राशन में चोरों ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया.

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से दुकानदारों की बढ़ी चिंता

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से दुकानदार चिंतित हैं. लोगों का आरोप है कि पुलिस की धीमी पेट्रोलिंग का फायदा चोर उठा रहे हैं. इसलिए पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने का काम हो. रात को दिखने वाले संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ करे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के 6 अंचलों में आज से विशेष राजस्व शिविर, दाखिल-खारिज समेत लंबित मामलों का होगा निपटारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >