भारत विकास परिषद रामगढ़ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अनिल गोयल बने अध्यक्ष

भारत विकास परिषद रामगढ़ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न. अनिल गोयल अध्यक्ष बने, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प.

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के रोटरी हॉल थाना चौक रामगढ़ में मंगलवार की संध्या भारत विकास परिषद रामगढ़ का छठा पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साह के साथ समापन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ निवृत्ति गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि दक्षिण झारखंड प्रांत के महासचिव अरुण कुमार मिश्रा एवं प्रांतीय संपर्क सचिव नवीन पाठक उपस्थित रहे. संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया.

निवर्तमान सचिव मनमोहन सिंह लांबा ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इसके बाद प्रांतीय महासचिव अरुण कुमार मिश्रा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार गोयल को अध्यक्ष, सचिन अग्रवाल, मनमोहन सिंह लांबा एवं आलोक रतन चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार शर्मा को सचिव, आलोक अग्रवाल को सह सचिव, निलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा प्रकाश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.

नई कार्यकारिणी में सदस्यों को मिली अलग-अलग जिम्मेदारी

सलाहकार समिति में गोविंद मेवाड़, उमेश राजगढ़िया एवं अनमोल सिंह को शामिल किया गया. अमित साहू को मीडिया प्रभारी, रामप्रवेश गुप्ता को संपर्क प्रमुख, वरुण बगड़िया को संस्कार प्रमुख, अजय अग्रवाल को सेवा प्रमुख, सूरज अग्रवाल को पर्यावरण प्रमुख तथा पूनम सिंह को महिला एवं बाल विकास प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भरत गोयल, विकास अग्रवाल, रोहित पंसारी एवं आयुष अग्रवाल शामिल किए गए.

101 कल्पवृक्ष लगाने का संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने अपने संबोधन में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने अपने कार्यकाल में कम से कम 51 निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया. पर्यावरण संरक्षण के तहत रामगढ़ शहर में कम से कम 101 कल्पवृक्षों का रोपण करने के साथ उनके संरक्षण एवं पालन-पोषण की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की घोषणा भी की.

ये भी पढ़ें: खनिज पर झारखंड का पहला हक, चंदे में पारदर्शिता जरूरी; कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने का सशक्त माध्यम है. समारोह में पांच नए सदस्यों निशा जैन, प्रीति सिंह, सत्येंद्र सिंह, सीटू सलूजा एवं दीपक अग्रवाल को परिषद की सदस्यता दिलाई गई.अरुण कुमार मिश्रा ने सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई. कल्प शक्ति फाउंडेशन रांची के अध्यक्ष निखिल मेहुल ने कल्पवृक्ष अभियान की जानकारी देते हुए इसके पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला. प्रांतीय संपर्क सचिव नीरज पाठक ने परिषद के सेवा कार्यों को व्यापक बनाने पर जोर दिया.

नई टीम को सेवा गतिविधियां तेज करने का आह्वान

वहीं महासचिव अरुण कुमार मिश्रा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने भारत विकास परिषद के सेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. नवनिर्वाचित सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन उमेश राजगढ़िया ने किया. समारोह में परिषद के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे. समारोह ने सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के प्रति परिषद की प्रतिबद्धता को नई दिशा देने का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इन इलाकों में 10 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई, काटे गये बिजली कनेक्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >