प्रदूषण की हिंसा बंद करें बीएफसीएल प्रबंधन, नहीं तो होगा आंदोलन : कांग्रेस

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनोहर रेसिडेंसी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बिहार फाउंड्री कास्टिंग लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठायी गयी

फोटो फाइल 1आर- 11- प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेतागण रामगढ़. मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनोहर रेसिडेंसी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बिहार फाउंड्री कास्टिंग लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठायी गयी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीएफसीएल फैक्ट्री से वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि फैक्ट्री का प्रदूषण शहर के बच्चों व बुजुर्गों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहा है. ध्वनि प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि फैक्ट्री के एक किलोमीटर दायरे में रहनेवाले लोग परेशान हो रहे हैं. इसके अलावा, जल स्रोतों भी प्रदूषित हो रहे हैं. जिससे कृषि योग्य भूमि बंजर हो रही है व पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने बीएफसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री शहर के रिहायसी क्षेत्र में स्थापित की गयी है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह निर्धारित नहीं किया गया था. फैक्ट्री के प्रदूषण से न सिर्फ पर्यावरण, बल्कि जनता के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. कांग्रेस का कहना है कि जब तक प्रदूषण नियंत्रण उपकरण सही नहीं हो जाते, फैक्ट्री का उत्पादन तुरंत बंद किया जाना चाहिए. प्रबंधन ने दावा किया है कि प्रदूषण नियंत्रण उपकरण खराब हो गये हैं और जल्द ही उन्हें ठीक कर लिया जायेगा, लेकिन कांग्रेस ने इसे गैरजिम्मेदाराना रवैया बताया, साथ ही चेतावनी दी कि अगर फैक्ट्री में आठ अप्रैल तक प्रदूषण की समस्या समाप्त नहीं होती है, तो पार्टी आंदोलन करेगी. प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से कांग्रेस के नेता शांतनु मिश्रा, सीपी संतन, बलजीत सिंह बेदी, खोगेंद्र साव, भीम प्रसाद साहू, यमुना प्रसाद, रमेश प्रसाद, मुकेश यादव, बलराम साहू, संजय साव व उपेंद्र वर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >