रामगढ़. रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में विष्णु बाल मंडली के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत राम ने की. बैठक में 24 मार्च को आयोजित होने वाली मंगल शोभायात्रा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी, समन्वय व रूपरेखा पर चर्चा की गयी. बैठक में अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि रामनवमी पर कार्यक्रम होंगे. 24 मार्च की मंगल शोभायात्रा सिदो-कान्हू मैदान से दोपहर दो बजे शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए फुटबॉल मैदान में जाकर समाप्त होगी. इस अवसर पर विष्णु बाल मंडली, रामगढ़ के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग की बात कही. बैठक में अनिल, उदित कुमार, रवि कुमार, भोला राम, बाबू मंडल, मुकेश राम, छोटेलाल राम, आशिक कुमार, पवन कुमार, अतुल कुमार, अरविंद कुमार, सिकंदर नायक, सन्नी नायक, अनिकेत नायक, गगन करमाली, गोपी करमाली उपस्थित थे.
मंगला शोभायात्रा को लेकर विष्णु बाल मंडली का सहयोग
मंगला शोभायात्रा को लेकर विष्णु बाल मंडली का सहयोग
