सिख समाज के समागम पर भुरकुंडा गुरुद्वारा में अखंड पाठ

सिख समाज के समागम पर भुरकुंडा गुरुद्वारा में अखंड पाठ

भुरकुंडा. भुरकुंडा गुरुद्वारा की दूसरे वर्षगांठ पर आयोजित सिख समाज के तीन दिवसीय समागम के मौके पर भुरकुंडा गुरुद्वारा में अखंड पाठ जारी है. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. शुक्रवार को भी गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन हुआ. 21 मार्च को थाना मैदान में मुख्य आयोजन होगा. कार्यक्रम समापन के बाद लंगर का का आयोजन किया जायेगा. अंतिम दिन समागम में पटना के हरजीत सिंह, टाटा से रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रामगढ़ से सरबजीत सिंह के द्वारा भजन व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में तरसेम सिंह, इंद्रजीत छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह सैनी, निशान सिंह, परमजीत सिंह धामी, हरवींदर सिंह, राजन सिंह, करण सिंह, मोनू सिंह, नरेंद्र सिंह रेखी, उषा कौर, अमर सिंह, राजरानी कौर, मंजीत कौर, पूनम कौर, तजेंद्र, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, रिंकू धामी, संदीप सिंह, पीयूष सिंह, जगतार सिंह, अनीता कौर, अमरजीत कौर, रेखा कौर, पूनम कौर, राज कौर, रिंकी कौर आदि सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >