गोला: युवा आजसू के प्रस्तावित अधिवेशन की तैयारी को लेकर गुरुवार को गोला प्रखंड स्थित दामोदर रेस्टोरेंट में आजसू पार्टी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता युवा आजसू जिला प्रभारी विशु रजवार व संचालन युवा आजसू प्रभारी अरुण दांगी ने किया. बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार महतो मुख्य रूप से मौजूद थे.
बैठक में अशोक कुमार महतो ने कहा कि गोला प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने के लिये रवाना होंगे.
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं के अधिकार, झारखंड के विकास और संगठन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.
विशिष्ट अतिथि एवं आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुबोध दांगी व प्रखंड उपाध्यक्ष राजू कुमार महतो ने कहा कि गोला के युवाओं में अधिवेशन को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे.
बैठक में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौतम महतो, आजसू नेता मुकेश कुमार महतो, उमेश सोनी, विनय नायक, प्रीत नायक, अमर नायक, बिक्की सोनकर, दीपक महथा, धनेश्वर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
