ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ का पुनर्गठन, अजय कुमार मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

रामगढ़ में आयोजित ब्रह्मर्षि परिषद की वार्षिक आमसभा में अजय कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। जानिए पूरी खबर।

रामगढ़: अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में रविवार को ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. इसमें परिषद के जिलाध्यक्ष का चुनाव, संगठन के पुनर्गठन व धर्मशाला के सफल संचालन के लिए समिति गठन पर चर्चा हुई. अध्यक्षता रविंद्र प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन संरक्षक डॉ संजय सिंह ने किया. आमसभा में सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा के कार्यकाल की सराहना की.

अध्यक्षता रविंद्र प्रसाद शर्मा ने कार्यकाल लंबा होने का हवाला देते हुए नए अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव रखा व समाज से मिले स्नेह के प्रति आभार जताया. इसके बाद रविंद्र प्रसाद शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया. वहीं नवल शर्मा ने सचिव पद के लिए दिवाकर सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष ने कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रसन्न जीत सिंह उर्फ मिशु के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भी ध्वनि मत से पारित किया गया.

संरक्षक आरवी ठाकुर, सीपी संतन, बीएन सिंह, मुकुंद तिवारी व रंजीत पांडे ने निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की व नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा से धर्मशाला के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जतायी. धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान कोषाध्यक्ष विभन सिंह ने किया.

आम सभा में भू-दाता परिवार के अनमोल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जय नंदन शर्मा, जीएस राय, नवल किशोर शर्मा, संत सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मनोज राय, रामसेवन शर्मा, शैलेश कुमार चौधरी, वीरेंद्र झा, सत्येंद्र सिंह, नित्यानंद, अंजन सिंह, पंकज सिंह, दिनेश कुमार, आनंद कुमार, गौरव प्रधान, प्रदीप सिंह, परमानंद सिंह, वृंदावन सिंह, शालिग्राम सिंह, लोकेश सिंह, भारत लाल गोसाई, गिरजा सिंह, हरे कृष्णा शर्मा, हरे राम शर्मा, अनुज शर्मा, उमाकांत शुक्ला, पिंटू शर्मा, शशि सिंह, संजय सिंह, संजय सिन्हा, मुकुल कुमार, शंभूनाथ शर्मा, अवधेश कुमार ठाकुर, नवल किशोर पांडे, पिंटू सिंह, सुशील कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार सिंह, रजनीकांत, रितेश कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >