टांगी से मारकर घायल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बिजुलिया किसान नगर निवासी सुनील मोदी ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है.

रामगढ़. थाना क्षेत्र के बिजुलिया किसान नगर निवासी सुनील मोदी ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि नौ अप्रैल को अनिल मोदी, गौतम कुमार, शिवा कुमार व गुलशन कुमार के साथ अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की है. इस दौरान उन लोगों ने लाठी डंडा, रड व टांगी से हमला किया. गौतम कुमार ने मेरे सिर पर टांगी से हमला किया है. जिससे मेरा सर फट गया. सदर अस्पताल रामगढ़ में चिकित्सकों के द्वारा सात टांका लगाया गया है. सुनील मोदी ने कहा है कि आठ अप्रैल को भी उनलोगों के द्वारा मेरे घर आकर खोजबीन की गयी थी. घर पर मेरे नहीं रहने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज व बदतमीजी की गयी थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है. ..नव प्राथमिक विद्यालय तोपा न्यू माईनस में चोरी कुजू. नव प्राथमिक विद्यालय तोपा न्यू माईनस की प्रधानाध्यापक कमल राज व अध्यक्ष मोनिका देवी ने चोरी होने को लेकर कुजू ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि गत 6 अप्रैल की रात्रि चोरों ने विद्यालय से करीब 2 क्विंटल चावल, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, बच्चो के खाने वाले प्लेट सहित अन्य सामग्री चोरी करके ले गये. उन्होंने पुलिस से छानबीन कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >