शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, रजरप्पा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रजरप्पा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मोबिन अंसारी को गिरफ्तार किया है. शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चितरपुर बाजारटांड़ से पकड़ा.

रजरप्पा. रजरप्पा थाना पुलिस ने रविवार को छापामारी कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चटाक निवासी मोबिन अंसारी, पिता महबूब अंसारी के रूप में हुई है. छापामारी का नेतृत्व थाना के अवर निरीक्षक निरंजन सिंह ने किया.

पुलिस के अनुसार, दुलमी प्रखंड क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया था. इसमें युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि चाकू की नोक पर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया. शादी करने की बात कहने पर आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा था.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. इसी क्रम में पुलिस ने चितरपुर बाजारटांड़ में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना लाये जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >