गमगीन माहौल में दी गयी आयुष्मान को अंतिम विदाई

गमगीन माहौल में दी गयी आयुष्मान को अंतिम विदाई

गोला. गोला प्रखंड के कोरांबे गांव में मंगलवार को उस वक्त पूरा माहौल गमगीन हो गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र आयुष्मान सिंह का अंतिम संस्कार किया गया. मुखिया पूर्णिमा सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह की मौत से गांव में शोक है. परिजन रिश्तेदार व ग्रामीण नम आंखों से उसे अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. मृतक की मां मुखिया पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आयुष्मान स्वभाव से बेहद मिलनसार था. उन्होंने कहा कि इस बात का उन्हें जीवन भर दुख रहेगा कि बेटा अंतिम समय में उन्हें मां कह नहीं पाया. उन्होंने कहा कि भले ही आज मेरा बेटा इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी यादें हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी. रामगढ़ विधायक ममता देवी भी कोरांबे गांव पहुंचीं व शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. गौरतलब हो कि सोमवार को गोला के नकटीगढ़ा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गये थे. इलाज के दौरान रांची में आयुष्मान सिंह ने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >