मांडू : मंदिर निर्माण को लेकर रखी आधारशिला

:::मांडू : मंदिर निर्माण को लेकर रखी आधारशिला

मांडू. अक्षय तृतीया के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर मनोकामना धाम परिसर में राधा-कृष्ण मंदिर एवं शनिदेव मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी. आचार्य बीरेंद्र पांडेय, पीयूष पांडेय, आनंद पांडेय एवं अमित पांडेय ने मुख्य यजमान ईश्वर दयाल एवं नवीन कुमार से पूजा-अर्चना करायी. पूजा के बाद दोनों प्रस्तावित मंदिर स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद परंपरा के अनुसार प्रथम कढ़ाही की डाक लगायी गयी. मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इस अवसर पर नवरत्न कुमार, संजय कुमार मंडल, संजय कुमार, बैजनाथ राम, सीता देवी, कृष्ण कुमार साव, कुलदीप प्रसाद, महेश मंडल, राजेंद्र साव, महेश साव, सनत कुमार चंदन, अजय कुमार, खेमलाल साव, नंदकिशोर साव, पवन कुमार, छोटेलाल साव, प्रभुवन साव, रोहित कुमार, संजीत कुमार, रामदुलार पांडेय, बैजनाथ साव, अमित, आदित्य साहू, अमित कुमार, बसंत कुमार, शंभुलाल साव, जगनंदन साव, दिलेश्वर साव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >