शादी के लिए दो दिन से प्रेमी के घर में बैठी है प्रेमिका

केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदला बीस नंबर में पतरातू की रहनेवाली युवती ने शादी को लेकर प्रेमी के घर में डेरा डाली हुई है. यह मामला केदला बीस नंबर के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि केदला बीस नंबर के एक युवक से पतरातू […]

केदला : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदला बीस नंबर में पतरातू की रहनेवाली युवती ने शादी को लेकर प्रेमी के घर में डेरा डाली हुई है. यह मामला केदला बीस नंबर के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि केदला बीस नंबर के एक युवक से पतरातू की युवती से प्रेम- प्रसंग चल रहा था. लड़के की शादी की बात हो रही थी. इसकी जानकारी युवती को मिल गयी. युवती पतरातू से केदला बीस नंबर प्रेमी के घर पहुंची.

प्रेमी के परिजनों ने एक दिन उसे घर के बाहर रखा. युवती को धमकी देकर भगाने का प्रयास भी किया गया. युवती ने कहा कि शादी के बाद ही वह यहां से जायेगी. हालांकि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >