जरूरतमंदों को शौचालय उपलब्ध कराने की मांग

भुरकुंडा : झारखंड एकता मंच की बैठक पटेल नगर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय भारती ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजन राम ने किया. बैठक में बतौर अतिथि केंद्रीय सचिव सूरज शर्मा शामिल हुए. बैठक में सरकार द्वारा पंचायतों में चलायी जा रही विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी. कहा गया कि रामगढ़ […]

भुरकुंडा : झारखंड एकता मंच की बैठक पटेल नगर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय भारती ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजन राम ने किया. बैठक में बतौर अतिथि केंद्रीय सचिव सूरज शर्मा शामिल हुए. बैठक में सरकार द्वारा पंचायतों में चलायी जा रही विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी.

कहा गया कि रामगढ़ डीसी ने पूरे जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसके तहत काम भी हो रहा है. पटेल नगर पंचायत में अब तक जरूरतमंदों को शौचालय उपलब्ध नहीं हुआ है. संबंधित अधिकारियों से पटेल नगर के जरूरतमंदों को अविलंब शौचालय देने की मांग की गयी है. बैठक में आनंद दास, अरविंद कुमार, राकेश, रमेश, मो इम्तियाज मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >