पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पुलिस कर रही है मामले की जांच रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कांकेबार के मालिबागी जंगल से पुलिस ने बुधवार को पेड़ से लटका अज्ञात युवक (31वर्ष लगभग) का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कांकेबार के ग्रामीणों ने मालिबागी जंगल […]

पुलिस कर रही है मामले की जांच
रामगढ़ : थाना क्षेत्र के कांकेबार के मालिबागी जंगल से पुलिस ने बुधवार को पेड़ से लटका अज्ञात युवक (31वर्ष लगभग) का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कांकेबार के ग्रामीणों ने मालिबागी जंगल में पेड़ से युवक को लटका हुआ देखा. इसकी सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीण जमा हो गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कमलेश पासवान सदलबल घटनास्थल पहुंचे. शव की जांच के बाद युवक का शव पेड़ से नीचे उतरवाया. थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. शव की पहचान नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >