चेंबर का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला

रामगढ़ : अनियमित विद्युत आपूर्ति व बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी को लेकर बुधवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार से मिला. रामगढ़ चेंबर का प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचा था. प्रतिनिधिमंडल ने […]

रामगढ़ : अनियमित विद्युत आपूर्ति व बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी को लेकर बुधवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार से मिला.
रामगढ़ चेंबर का प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचा था. प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष इन दिनों हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति व विद्युत बिल में हो रही गड़बड़ी की बात को रखा. शहर में जर्जर हो गये विद्युत पोल व तार को बदलने की भी मांग की गयी. अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में रामगढ़ जिला में शहरी क्षेत्र 20 से 22 घंटा तथा ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति की जा रही है.
उन्होंने कहा कि बिल वितरण का काम नयी एजेंसी को दिया गया है. बिल में सुधार हुआ है. एक दो महीने में पूर्ण रूप से सुधार हो जायेगा. रामगढ़ चेंबर की ओर से ज्ञापन भी अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष मनजी सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संजीव चड्ढा, सह सचिव गोपाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य किशोर जाजू, मुरारी लाल अग्रवाल, पंकज प्रसाद तिवारी, प्रदीप गुप्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >