वर्क टू रुल के तहत काम करेंगे मजदूर

रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सीसीएल क्षेत्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित हुए. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. कई बदलाव के भी संकेत दिये गये. संगठन को मजबूत करने के […]

रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट के ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सीसीएल क्षेत्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित हुए.
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. कई बदलाव के भी संकेत दिये गये. संगठन को मजबूत करने के लिए सभी क्षेत्रों में जा कर बैठक करने व प्रभारी नियुक्त करने पर चर्चा की गयी. बैठक में मजदूरों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ दूर करने पर बल दिया गया. इससे पूर्व, मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरजाशंकर पांडेय ने की. केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का ही देन है एनसीडीसी. इसके बाद इंदिरा गांधी ने इसका राष्ट्रीयकरण किया.
कोल इंडिया को नवरत्न से महारत्न तक पहुंचाया गया. मजदूरों को सबसे अधिक 54 हजार का बोनस दिलाया गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों का हक समाप्त कर रही है.
संडे व ओटी बंद करने से एक मजदूर का एक लाख नौ हजार रुपये तक का नुकसान होगा. केटेगरी एक से लेकर मंथली रेट ए वन से ग्रेड थर्ड के कामगारों का 56 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कटौती की जा रही है. ओटी और संडे के बहाने मजदूरों की राशि काटी जा रही है. उन्होंने कहा कि आरसीएमएस इसका विरोध करेगा. मजदूर वर्क टू रुल के तहत ही कार्य करेंगे. यूनियन का संघर्ष फंड अब नहीं कटेगा. सदस्यता शुल्क बढ़ाने का सुझाव मिला है. इस पर केंद्रीय बैठक में निर्णय लिया जायेगा. 263 खदानों को बंद करने का नोटिस दिया गया है.
कार्यक्रम में थे माैजूद : माैके पर रजरप्पा, कुजू, ढोरी, केरेडारी, कथारा, गिरिडीह, सारुबेड़ा, अमलो, केदला, बरका सयाल, कल्याणी, एनके एरिया सहित कई क्षेत्रों से प्रतिनिधि पहुंचे थे. मौके पर सचिव अनूप सिंह, श्यामल सरकार, सीपी संतन, धनेश्वर मांझी, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, वरुण सिंह, सुधीर कुमार सिंह, किशोरी प्रसाद, के नायक, अमन कुमार, श्रीराम सिंह, आरपी सिंह, कामेश्वरी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, सिंह, आरपी जायसवाल, बद्री अग्रवाल, रामेश्वर राम, विनोद कुमार, जगदीश, टीपू शर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, बीएन सिंह, रामलखन सिंह, बादल कुमार, सूरज घासी, विजय रविदास, जगन रविदास, गुनू महतो, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, देवलाल कुमार, गयाराम यादव, अशोक कुमार लकड़ा, मनोज कुमार, मोन राम, विकास रंजन, सुनील दुबे, राजू पांडेय, भुनेश्वर सिंह, सुधीर कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >