रामगढ़. सुबोध पांडेय को रामगढ़ सिटीजन फोरम का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है. होटल ट्रीट में आयोजित फोरम की आम सभा में सुबोध पांडेय को चुनाव किया गया है.
आम सभा में चुनाव प्रभारी सुरेश पी अग्रवाल ने नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की. अध्यक्ष पद के लिए सुबोध पांडेय के नाम का प्रस्ताव अब्दुल रशीद ने किया. समर्थन राजेश अग्रवाल व राजेंद्र पाल मारवाह ने किया. इसका अनुमोदन आम सभा में उपस्थित सदस्यों ने किया. सुबोध पांडेय ने कहा कि फोरम जैसी संस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास जारी रहेगा. दामोदर नद को प्रदूषण मुक्त करने, स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. मौके पर गोविंद लाल अग्रवाल, डीपी सिंह, सुरेश पी अग्रवाल, रमण मेहरा, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, प्रभात अग्रवाल, श्याम सुंदर चौधरी, ओंकार, श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, संजय अग्रवाल माैजूद थे.
