ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत

थाना गेट के समीप सड़क पार कर रहे थे रामधनी मांडू : मांडू थाना गेट पर हुई 609 ट्रक आैर मोटरसाइकिल की टक्कर में रामधनी साव गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए ले जाने के दाैरान उनकी माैत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 15 माइल इंद्रा निवासी रामधनी साव (पिता सरजू) […]

थाना गेट के समीप सड़क पार कर रहे थे रामधनी

मांडू : मांडू थाना गेट पर हुई 609 ट्रक आैर मोटरसाइकिल की टक्कर में रामधनी साव गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए ले जाने के दाैरान उनकी माैत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 15 माइल इंद्रा निवासी रामधनी साव (पिता सरजू) शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से थाना गेट के समीप डिवाइडर से सड़क पार कर रहे थे.
इसी दौरान रामगढ़ से हजारीबाग की ओर से जा रहे 609 ट्रक (जेएच 02एइ – 3483) ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इसमें रामधनी साव गंभीर रूप से घायल हो गये. मांडू पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से रामधनी को सीएचसी मांडू में भरती कराया गया. डॉ विक्रम ने प्राथमिक उपचार कर रांची, रिम्स रेफर कर दिया.
रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि एक ही दिन में दो घटना हो गयी है. प्रशासन से थाना गेट समेत चौक चैराहों पर ब्रेकर लगाने की मांग की गयी है, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. ब्रेकर नहीं लगाने पर आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >