तालाब सुंदरीकरण को लेकर गोलबंद हुए लोग

उरीमारी : उरीमारी पंचायत के हेसाबेड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण एकजुट हो गये हैं. गुरुवार को बड़कागांव पूर्वी के पार्षद संजीव बेदिया, उरीमारी मुखिया कमला देवी, पंसस कानू मांझी समेत अन्य ग्रामीण तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों ने अपनी जमीन परियोजना में उत्खनन […]

उरीमारी : उरीमारी पंचायत के हेसाबेड़ा तालाब की दुर्दशा को लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण एकजुट हो गये हैं. गुरुवार को बड़कागांव पूर्वी के पार्षद संजीव बेदिया, उरीमारी मुखिया कमला देवी, पंसस कानू मांझी समेत अन्य ग्रामीण तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों ने अपनी जमीन परियोजना में उत्खनन कार्य के लिए दे दिया, लेकिन हमलोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है. हेसाबेड़ा तालाब उरीमारी पंचायत की जीवन रेखा है.
इस तालाब पर हेसाबेड़ा, रोहनगोड़ा, पिंडरा समेत कॉलोनी क्षेत्र के लोग निर्भर करते हैं. तालाब का इस्तेमाल छठ मनाने से लेकर दैनिक कार्यों में किया जाता है. पार्षद संजीव बेदिया ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन एक माह अंदर इस तालाब का गहरीकरण व सुंदरीकरण कार्य कराये. ऐसा नहीं होने पर हमलोग एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे. कानू मांझी ने बताया कि बीते वर्ष इस तालाब का गहरीकरण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में बारिश शुरू हो जाने के कारण काम रोक दिया गया.
मुखिया कमला देवी ने कहा कि यह तालाब लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मौके पर धनंजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, फूलमति किस्कू, गीता देवी, फूलमुनी देवी, जीआर भगत, संजय करमाली, शांति देवी, बिहारी मांझी, सुखलाल मांझी, प्रभु मांझी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >