रामगढ़ : कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा भवन का चुनाव मंगलवार को कुशवाहा भवन में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव प्रबंधन समिति के बलराम कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, उमेश चंद्रा ने चुनाव कार्य संपन्न कराया. चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिमन्यु कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, भोलानंद प्रसाद शामिल थे. इसमें अध्यक्ष पद के लिए भोलानंद प्रसाद 73, राजेंद्र कुशवाहा 19 व अभिमन्यु प्रसाद कुशवाहा को 15 मत मिला. चुनाव समिति ने अध्यक्ष के रूप में भोलानंद प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया. सचिव पद के लिए राजकुमार कुशवाहा का चुनाव किया गया.
मतदान में कुशवाहा भवन के 108 आजीवन सदस्य में 107 मतदाताओं ने मतदान किया. चुनाव के रिजल्ट के बाद तमाम सदस्यों ने नये निर्वाचित अध्यक्ष भोलानंद प्रसाद का स्वागत किया. भोलानंद प्रसाद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा भवन को नयी रूप में आगे ले जाने की है.
