तोपा सरना स्थल पर धूमधाम से मना सरहुल
कुजू : तोपा सरना स्थल पर सोमवार की देर शाम सरहुल पूजा समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि सीसीएल कुजू महाप्रबंधक अखिलेश कुमार चौबे व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य दुष्यंत पटेल शामिल हुए. मुख्य अतिथि श्री चौबे ने कहा कि वर्तमान में आदिवासियों के कारण ही जंगल बचे हुए हैं.
इसे बचा कर रखने की जरूरत है. पेड़-पाैधे के बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं हैं. विशिष्ट अथिति श्री पटेल ने कहा कि जिन पाैधों के कारण हमारा जीवन सुरक्षित है, उसे लोग काटने पर तुले हैं. लोगों को जागरूक कर इस पर रोक लगाने की जरूरत है. इससे पूर्व, पाहन महावीर मुंडा, गोपाल मुंडा ने मुर्गों की बलि देकर पूजा- अर्चना करायी. लोगों के बीच फूलखोसी के साथ प्रसाद का वितरण किया गया. समिति के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता विनोद कुमार मुंडा ने की.
संचालन निर्मल करमाली ने किया. समारोह में कृष्णा सोरेन, रामभजनलाल महतो, बालेश्वर महतो, राजकुमार महतो, मुखिया अरशद अंसारी, दुलारी देवी, धनेश्वर मांझी, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, मंगलदेव महतो, विनोद कुमार, अनिल गंझू, सहदेव मांझी, गणेश सिंह, धीरज राउत, शमशेर आलम, शोभा उरांव, अरुण उरांव, कैलाश करमाली, मनीष उरांव, रामनाथ महतो, जयनाथ महतो, रामप्रवेश मांझी, गोपाल मांझी, बूटी तिवारी, महादेव मांझी, जयवीर हांसदा, मनेंद्र हांसदा, रेवलाल महतो उपस्थित थे.
